By Priyanka Pal25, Feb 2025 12:55 PMjagranjosh.com
सौंफ का उत्पादन किन राज्यों में किया जाता है
अपने विशिष्ट स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए सौंफ को जाना जाता है। आज जानिए भारत के उन राज्यों के बारे में जहां सौंफ का उत्पादन अधिक किया जाता है।
सौंफ
सौंफ की गिनती मसालों में ही कि जाती है इसे अनोखे स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। भारत के कई राज्य इसके उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जिससे स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की मांग पूरी होती है।
सौंफ का उत्पादन
साल 2023 में भारत में सौंफ के बीजों का उत्पादन 137,000 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।
सौंफ उत्पादक राज्य
भारत में सौंफ का उत्पादन गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में किया जाता है।
सबसे अधिक सौंफ का उत्पादन
भारत में सबसे अधिक सौंफ का उत्पादन गुजरात में होता है। जहां सौंफ की पैदावार 87,435,000 MMT तक होती है।
राजस्थान
राजस्थान 34,276,000 MMT उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां की शुष्क जलवायु और उपजाऊ मिट्टी सौंफ की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश 3,717,000 एमएमटी के साथ सौंफ का उत्पादन करने में तीसरे स्थान पर है। यहां के किसान बेहतरीन तकनीकों के साथ लगातार अपने उत्पादन में वृद्धि कर रहा है।
चौथा और पांचवा सौंफ उत्पादक राज्य
पश्चिम बंगाल सौंफ की खेती करने में चौथे और उत्तर प्रदेश पांचवे स्थान पर आता है। जिससे देश की आपूर्ति में इसका योगदान बढ़ रहा है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।