जोश से भर जाएगा दिल और दिमाग, बोर्ड एग्जाम से पहले देखें ये फिल्में
By Mahima Sharan05, Jan 2025 09:41 AMjagranjosh.com
छात्रों को मोटिवेट करने वाली फिल्में
क्या आप बोर्ड परीक्षाओं के लिए तनाव में हैं? मेन एग्जाम की तैयारी के लिए खुद को प्रेरित करने के लिए शांत रहें और ये कुछ मोटिवेशनल फ़िल्में देखें।
तारे ज़मीन पर
आमिर खान की यह फिल्म डिस्लेक्सिया से पीड़ित ईशान के जीवन और कल्पना को दर्शाती है, जो पढ़ाई में कमजोर होता है, लेकिन सही गाइडेंस के साथ उसका टैलेंट निखर कर आता है।
3 इडियट्स
यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्रों की दोस्ती पर आधारित है। यह फिल्म बच्चों को रट्टाफिकेन के दूर रखती हैं।
सुपर 30
विकास बहल की फिल्म में ऋतिक रोशन मैथ के टीचर आनंद कुमार की भूमिका में हैं, जो इसी टॉपिक का एक शैक्षिक कार्यक्रम विकसित करते हैं।
12वीं फेल
आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित यह फिल्म दिखाती है कैसे हजार चुनौतियों को पार कर के वह अपनी मंजिल तक पहुंचे। यह फिल्म बच्चों को यह सीख भी देती है कि अगर आपने मन में एक बार कुछ ठान लिया तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती।
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर की यह फिल्म स्टूडेंट्स के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। यह फिल्म परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए सबसे अच्छी है।
इकबाल
यह स्पोर्ट्स ड्रामा एक क्रिकेट प्रेमी मूक-बधिर लड़के पर आधारित है, जो भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहता है।
ये फिल्में आपको प्रेरित रहने में मदद करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 5 Effective Tricks To Grow Your LinkedIn Network