By Mahima Sharan30, Mar 2025 11:27 AMjagranjosh.com
क्या होशियार है आपका बच्चा?
हर माता-पिता चलाते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट, बुद्धिमान और जीनियस बनें। हालांकि इसके लिए बच्चों को अनावश्यक के प्रेशर देना गलत है, लेकिन कुछ बच्चे वाकई में काफी तेज और स्मार्ट होते हैं। आज हम आपको ऐसी ही बच्चों के कुछ खास संकेतों के बारे में बताएंगे।
जिज्ञासा
एक बच्चा जो हमेशा चीजों को गहराई से जानने के लिए इच्छुक रहता है और लगातार 'क्यों' और 'कैसे' जैसे सवाल पूछता है, वह ज्ञान की प्यास दर्शाता है। यह तेज बुद्धिमत्ता का संकेत होता है।
तेजी से सीखना
जो बच्चे नई चीजें जल्दी सीखते हैं, कॉन्सेप्ट को समझने के लिए कम दोहराव की जरूरत पड़ती है, उनके अंदक प्राकृतिक प्रतिभा होती है, वे अक्सर अत्यधिक बुद्धिमान होते हैं।
मजबूत याददाश्त
असाधारण स्मृति क्षमताओं वाले बच्चे, जो सटीकता के साथ कॉन्सेप्ट, और घटनाओं को याद कर सकते हैं। उन्हें ज्यादा रटने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल
शब्दों की एक मजबूत पकड़ और अच्छी और साफ बात-चीत मजबूत दिमाग वाले बच्चों की निशानी है।
प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल
जो बच्चे क्रिएटिव तरीके से हर समस्या का सामना करना जानते हैं और बिना घबराए और माता-पिता के मदद के खुद अपनी समस्या से निकलते हैं वे मानसिक तौर पर बेहद ही मजबूत होते हैं।
अगर आपके बच्चे के अंदर ये आदतें हैं, तो वह भी काफी होशियार और तेज है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ