उत्तर प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है?


By Priyanka Pal17, Mar 2025 12:55 PMjagranjosh.com

उत्तर प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है?

भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश, देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। आज जानिए यूपी के पहले रेलवे स्टेशन के बारे में।

यूपी का पहला रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल था। प्रयागराज के साथ यह स्टेशन राज्य के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है।

कानपुर स्टेशन

कानपुर सेंट्रल, जिसे मूल रूप से कानपुर स्टेशन के नाम से जाना जाता था। जिसे ब्रिटिश काल के समय एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना गया।

कानपुर सेंट्रल की रेलवे लाइन

कानपुर सेंट्रल की शुरुआत कानपुर में हुए औद्योगिकीकरण और शहरी विकास से हुई थी। 1855 में प्रयागराज और कानपुर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य शुरू हुआ।

पहली यात्रा

प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच पहली ट्रेन यात्रा 1859 में की गई। यूपी की रेलवे लाइन मील का पत्थर साबित होती है।

छोटा स्टेशन

पहले कानपुर रेलवे स्टेशन छोटा स्टेशन हुआ करता था। जिसके बाद में 1883 में इसकी इमारत का डिजाइन तैयार किया गया।

अधिकारियों के प्रशिक्षण

साल 1932 में इस रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया और अब इसे रेलवे अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which Spacecraft Will Be Used to Bring Sunita Williams Back?