By Priyanka Pal02, Jan 2025 05:46 PMjagranjosh.com
भारत अपनी प्राचीन संस्कृतियों, स्थलों, और विभिन्न परंपराओं के कारण जाना जाता है। यहां के लोक नृत्य काफी प्रचलित हैं। आज जानिए भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य के बारे में।
आंध्रप्रदेश
यहां के लोक नृत्य कुचिपुड़ी, वीरानाट्यम, बुट्टा बोम्मलू, भामकल्पम, दप्पू, तपेता गुल्लू, लंबाडी, धीमसा और कोलट्टम वहां होने वाले पॉपुलर नृ्त्य हैं।
असम
यहां आपको लोग त्योहारो में बीहू, बीछुआ, नटपूजा, महारास, कालिगोपाल, बागुरुम्बा, नागा नृत्य, खेल गोपाल, कानोई, झूमूरा होबजानाई जैसे लोक नृत्य करते हुए दिख जाएंगे।
बिहार
शादियों और त्योहारों में आप यहां लोगों को खुशी में जाट– जातिन, पनवारिया, बिदेसिया, कजारी जैसे लोक नृत्य करते हुए नजर आते हैं।
गुजरात
अगर आप गुजरात में किसी त्योहार का आनंद लेना चाहते हैं तो वहां के लोग आपको गरबा, डांडिया रास, टिप्पनी जुरुन और भावई करते नजर आएंगे।
हरियाणा
शादी, त्योहार और हर खुशी के माहौल में हरियाणा के लोग झूमर, फाग, डाफ, धमाल, लूर, गुग्गा, खोर और जागोर जैसे लोक नृत्य करना पसंद करते हैं।
हिमाचल प्रदेश
पहाड़ी लोग अपने हर त्योहार में और खुशी के माहौल में झोरा, झाली, छारही, धामन, छापेली, महासू, नटी और डांगी जैसे लोक नृत्य करना पसंद करते हैं।
झारखंड
झारखंड में लोग झूमर, जनानी झूमर, मर्दाना झूमर, पैका, फगुआ, मुंदारी नृत्य, सरहुल, बाराओ, झीटका, डांगा, डोमचक और घोरा नाच जैसे लोक नृत्य करना पसंद करते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।