Personality Test: पैरों का आकार खोलेगा पर्सनैलिटी के राज
By Mahima Sharan17, Oct 2024 01:52 PMjagranjosh.com
पर्सनैलिटी टेस्ट
हम रोजाना कई तरह के लोगों से मिलते हैं और सभी के रहने का तरीका और स्वभाव अलग होता है। इंसान केवल अपनी बाहरी बनावट से अलग नहीं होते, बल्कि सभी के सोचने-समझने की क्षमता भी एक दूसरे से अलग होती है। जरूरी नहीं कि एक-दो बार मिलने-जुलने से किसी के व्यक्तित्व का बारे पता लगा सकें। कई बार ऐसा भी होता है कि लंबे समय तक लोगों के साथ रहने के बाद भी हम उनको नहीं पहचान पाते।
दूसरों का स्वभाव
कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति का स्वभाव जैसा है उनका व्यक्तित्व वैसा न हो। ज्यादातर लोग परिस्थिति के अनुसार अपनी पर्सनैलिटी को बदल लेते हैं। दूसरे भाषा में कहें तो लोग अपने साथ बनावटी अवतार लेकर चलते हैं, जो मौके के हिसाब से बदलता रहता है। वैसे वे किसी को पहचान पाना मुश्किल है, लेकिन कई बार हमारे शरीर का आकार बहुत कुछ बताता है।
पैरों की आकार से जानें पर्सनैलिटी
शरीर के आकार की तरह ही हमारे पैरों की बनावट भी अलग होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें हमारे व्यक्तित्व के कई राज छिपे होते हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको पैरों की आकार के जरिए लोगों के व्यक्तित्व में छिपे राजों के बारें में जानने का मौका देंगे।
सपाट पैर
कुछ लोगों के तलवे नीचे से बिल्कुल सपाट होते हैं, यानी उनके पूरे पैर जमीन को छूते हैं। ऐसे लोग जब अपने पैरों को जमीन पर रखते हैं, तब बिल्कुल भी गैप नहीं दिखता। कहा जाता है कि ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं और दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं। यह सोशल वर्क करते हैं और काफी मान-सम्मान कमाते हैं। इतना ही नहीं अपने सपने को साकार करने के लिए ये लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं।
उभार वाले पैर
जिन लोगों के पैर उभरे हुए होते हैं और जमीन पर रखने के बाद गैप नजर आता है, ऐसे लोग बेहद ही बुद्धिमान होते हैं। अपनी बुद्धिमानी के दम पर ऐसे लोग हर काम में सफलता हासिल करते हैं।
गद्देदार पैर
कुछ लोगों के पैर बेहद ही गद्देदार और मुलायम होते हैं। ऐसे लोग रिजर्व नेचर के होते हैं और लोगों के सामने बोलने में घबराते हैं। ऐसे लोगों को अपनी बातें खुलकर रखने में हिचकिचाहट होती हैं।
फिर कैसी है आपकी पर्सनैलिटी? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
ONGC Scholarship: मेधावी छात्र 30 नवंबर तक करें अप्लाई