Footwear Designing: नोट करें FDDI की रजिस्ट्रेशन डेट


By Mahima Sharan04, Oct 2023 01:44 PMjagranjosh.com

फुटवियर डिजाइनिंग में करियर

अगर आप फुटवियर डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आप FDDI के बैचलर और मास्टर प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने बैचलर्स और मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि जारी कर दी है।

महत्वपूर्ण तिथि

इसके अनुसार इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 25 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए इस तिथि से आवेदन किया जा सकता है।

ऑफिशियल साइट

पंजीकरण केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। जिसके लिए आपको ऑफिशियल साइट fddiindia.com. पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ऐसे होगा चयन

FDDI AIST 2024 यानी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा दो घंटे तीस मिनट की होगी और कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। ये प्रश्न 200 अंकों के होंगे और इनके लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है

फुटवियर डिजाइन और प्रोडक्शन, रिटेल और फैशन मर्चेंडाइज, प्रोडक्शन और मैनेजमेंट, फैशन डिजाइन और लेदर गुड्स एंड एक्सेसरीज डिजाइन।

पात्रता

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इससे पहले की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।

IIM Lucknow: जानिए लखनऊ की 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के बारे में