किस शहर को कहा जाता है मखाने का शहर?


By Priyanka Pal16, May 2024 02:31 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं, भारत में किस शहर को मखाने का शहर कहा जाता है? अगर नहीं तो आगे जानिए मखाने के शहर के बारे में।

मखाना

ड्राइफ्रूट्स की लिस्ट में शुमार मखाने को अपने अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। इसकी खेती बहुत मुश्किल होती है।

खेती

मखाने की खेती सर्दियों में इसकी नर्सरी डाली जाती है और तीन से चार माह बीत जाने के बाद इसकी रोपाई की जाती है।

पौधे

मखाने को उगाने के लिए बीज पानी में डाले जाते हैं और पौधे का रूप लेते हैं। मखाने की खेती के लिए चार से पांच फीट तक पानी भरा रहना चाहिए, इसलिए इसकी खेती अक्सर तालाब में की जाती है।

मखाने का शहर

बिहार के उत्तरी क्षेत्र को मखाने का शहर कहा जाता है। यहां दरभंगा और मधुबनी समेत आस-पास के जिलों में मखाने की खेती की जाती है। इस वजह से इन्हें भारत में मखाने का शहर भी कहा जाता है।

उत्पादन

विश्व का करीब 90 फीसदी मखाने का उत्पादन भारत में होता है। इसमें करीब 80 फीसदी मखाना उत्तरी बिहार में होता है।

रिसर्च सेंटर

हार में ही दुनिया का एकमात्र मखाना रिसर्च सेंटर मौजूद है। यहां मखानों की प्रजाति पर शोध कर मखानों की गुणवत्ता को बेहतर करने पर जोर दिया जाता है।

महंगा फल

इसकी खेती बहुत ही कठिन परिस्थितियों में होती है। यही वजह है कि मखाना हमें महंगा मिलता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

एग्जाम से पहले जरूर सॉल्व करें जीके के ये सवाल