बच्चे को बनाना है कॉन्फिडेंट, इन चीजों की दें पूरी आजादी
By Mahima Sharan13, Sep 2024 01:32 PMjagranjosh.com
बच्चों को कैसे बनाएं कॉन्फिडेंट?
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे आत्मविश्वासी और हिम्मत वाले बनें। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कॉन्फिडेंस का होना बेहद ही जरूरी है। हमने अक्सर कुछ बच्चों को देखा होगा जिन्हें स्टेज पर जाने से घबराहट होती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनके अंदर सेल्फ डाउट भरा होता है, लेकिन यह आदत बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने से रोकती है।
इन चीजों की आजादी हैं जरूरी
सेल्फ कॉन्फिडेंस का अर्थ है खुद पर विश्वास होना। जिस व्यक्ति को अपने आप पर भरोसा है, वे जीवन के किसी की समस्या का समाधान खोज लेते हैं। अगर आप अपने बच्चों को आत्मविश्वासी बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ चीजों के बारे में बताया गया है। बच्चों को कुछ चीजों की आजादी देकर आप उन्हें आत्मविश्वासी बना सकते हैं।
गलती करने की आजादी दें
बच्चों को बांधकर रखना उनके आत्मविश्वास का गला घोटने के जैसा है। गलतियां सभी से होती हैं। जिन बच्चों के मन में गलतियां करने पर माता-पिता के डांट का डर बैठ जाएं, वे बच्चे जीवन में कुछ भी नया करने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें हारने या गलती करने का डर होता है। बच्चों की छोटी-मोटी गलतियों पर डांटने की बजाय उन्हें समझाने का प्रयास करें। कुछ हद तक उन्हें अपनी गलतियों से सीखने और खुद उसे सुधारने का मौका दें।
मन की बात खुलकर कहने का मौका
बच्चों के मन में कई तरह की बातें चलती रहती हैं। ऐसे में उनका सच्चा दोस्त बनने का प्रयास करें, ताकि वे खुलकर अपने मन की बातों को आपके बयां कर पाए। जो बच्चे अपने अंदर बातों को दबाकर रखते हैं, वे जीवन में कभी भी आत्मविश्वासी नहीं बन पाते, वहीं अपनी बातें खुलकर करने वाले बच्चे निडर स्वभाव के होते हैं।
सामाजिक मेलजोल
पेरेंट्स के तौर पर यह आपका कर्तव्य है कि आपका बच्चा एंटी सोशल न बनें। इसलिए बच्चों को बाहर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका दें। सामाजिक मेलजोल बच्चों में आत्मविश्वास और चार लोगों से सामने बोलने की हिम्मत देता है।
खुद के लिए फैसला
बच्चों को अपने लिए खुद निर्णय लेने का मौका दें। ऐसा करने से उनका मानसिक विकास तेजी से होता है और वे नई पहलुओं पर विचार कर पाते हैं। अपने लिए फैसला करने वाले बच्चे सही-गलत में फर्क करना सीख जाते हैं।
अगर आप अपने बच्चों को आत्मविश्वास बनाना चाहते हैं, तो उन्हें इन चीजों की आजादी जरूर दें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
बच्चों को अनुशासित रखने में मदद करती हैं ये छोटी बातें