इस साल आईटी सेक्टर में मिलेंगी हजारों जॉब, खुद को ऐसे करें तैयार
By Mahima Sharan18, Oct 2024 03:50 PMjagranjosh.com
आईटी सेक्टर में जॉब
आईटी सेक्टर में जॉब की बात करें तो यहां लंबे समय से बहुत सुस्ती चल रही थी। आईटी क्षेत्र के युवाओं को कई तरह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि इंडस्ट्री में हाइरिंग न के बराबर थी, लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं।
होगी नौकरी की बौछार
बता दें कि बीते समय में लाखों लोगों की छटनी के बाद आईटी कंपनियां नई सिरे से हायरिंग करने के लिए तैयार हो चुकी हैं। इस साल बड़े पैमाने पर फ्रेशर्स को हायर किया जाएगा। पहले ज्यादातर कंपनियां एक्पीरियंस वाले कैंडिडेट को मौका देते हैं, लेकिन अब फ्रेशर्स के नियुक्ति में 25 प्रतिशत की वृद्धि आने वाली है।
युवाओं को मिलेगा मौका
आईटी सेक्टर इस साल अपना रुख नई पीढ़ी की ओर करने के लिए तैयार है। इस साल कंपनियां टेक्नोलॉजी के साथ-साथ नई स्किल्स की तलाश में भी है। ऐसे में युवाओं के लिए अपने ज्ञान का विकास करना बेहद ही जरूरी है।
महत्वपूर्ण स्किल
उम्मीदवारों के पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसी चीजों की अच्छी समझ होनी चाहिए। कंपनियों में डेटा मैनेजमेंट की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है।इसके अलावा एथिकल हैकिंग,पायथन प्रोग्रामिंग, जावा और एडब्लूएस सिक्योरिटी जैसी चीजें भी डिमांड में हैं।
बदलाव का दौर
बता दें इन दिनों टेक इंडस्ट्री बदलाव के दौर से गुजर रही है। इन कंपनियों में एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग की डिमांड तेजी से हो रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है अपनी स्किल्स को लेटेस्ट डिमांड के साथ निखार सकें।
ये कंपनियां दे रही हैं ट्रेंनिंग
आपको बता दें कि एक्सचेंज, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसी कंपनियां अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे रही हैं। इसके साथ ही ये कंपनियां नए और होनहार युवाओं की तलाश में हैं।
इस साल आईटी कंपनियों में बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 5 Books Every Millionaire Mindset Person Should Read