By Priyanka Pal26, Mar 2025 10:46 AMjagranjosh.com
अलकनंदा किस ग्लेशियर से निकलती है?
अलकनंदा नदी उत्तराखंड से होकर बहने वाली गंगा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। जो यह बद्रीनाथ सहित कई दर्शनीय और धार्मिक स्थानों से होकर गुजरती है।
जनरल नॉलेज
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में नदियों से जुड़े जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में आज जानिए अलकनंदा आखिर किस ग्लेशियर से निकलती है।
अलकनंदा
अलकनंदा नदी भारत के उत्तराखंड के चमोली जिले में सतोपंथ ग्लेशियर और भागीरथ खड़क ग्लेशियर से निकलती है। ये ग्लेशियर हिमालय क्षेत्र में स्थित हैं और इनकी पिघलती बर्फ अलकनंदा नदी का स्रोत बनती है।
अलकनंदा का रास्ता
यह नदी सतोपंथ और भागीरथ खरक ग्लेशियरों के संगम से शुरू होती है। यह माना गांव की ओर बहती है, जहां यह दाएं किनारे की सहायक नदी सरस्वती नदी से मिलती है।
बद्रीनाथ
नदी संकरी घाटियों से होकर अपनी यात्रा जारी रखती है और प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ तक पहुंचती है।
धार्मिक महत्व
विष्णु पुराण के अनुसार, गंगा चार नदियों में विभाजित होती है, जिनमें से एक अलकनंदा है, जो दक्षिण में भारत में बहती है।
रिवर राफ्टिंग
अलकनंदा नदी अपनी तेज धाराओं और चुनौतीपूर्ण रैपिड्स के कारण रिवर राफ्टिंग के लिए भी जानी जाती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
'Land of Kangaroo' के नाम से कौन सा देश पहचाना जाता है?