GATE 2025: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट से लेकर आवेदन शुल्क से जुड़ी डिटेल्स जानें
By Priyanka Pal24, Aug 2024 11:42 AMjagranjosh.com
GATE 2025
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT रुड़की, में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। उनके लिए आज यानी 24 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो रही ई है।
ऑफिशियल वेबसाइट
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
GATE 2025 एग्जाम
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंजीनियरिंग एग्जाम 2025 अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित होने वाला है।
रजिस्ट्रेशन
GATE 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 अगस्त, 2024 से शुरु हो सकती है।
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट
गेट एग्जाम 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 26 सितंबर, 2024 है। उम्मीदवार इस डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगिरी के लिए 1800 रुपये, 26 सितंबर के बाद बढ़कर 2300 रुपये हो जाएगी।
रिजर्व कैटेगरी
महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 900 रुपये। 6 सितंबर के बाद बढ़कर 1400 रुपये हो जाएगी।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।