GATE ने स्टूडेंट को भेजा अजीबोगरीब मेल, पढ़कर अपना ही नाम भूल गया छात्र
By Mahima Sharan09, Jan 2025 04:56 PMjagranjosh.com
गेट एग्जाम
गेट परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित होने वाली है, जिसको लेकर आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। लेकिन, इस बार आयोग की ओर से एक ऐसी गड़बड़ी हो हुई है , जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।
ईमेल ने किया सभी को हैरान
ईमेल तो हम सभी ने लिखा होगा, जिसकी शुरुआत हमेशा डियर कैंडिडेट्स के नाम से होती है। लेकिन, क्या हो अगर डियर की स्थान पर आपको कुछ अजीबो-गरीब चीज देखने को मिल जाए वो भी किसी प्रतिष्ठित संस्थान से? जी, हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा IIT रुड़की के एक छात्र के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
जारी हुआ गेट का एडमिट कार्ड
बता दें कि 7 जनवरी को गेट का एडमिट कार्ड जाकी हुआ, जिसकी सूचना IIT रुड़की की आधिकारिक मेल से कैंडिडेट्स को दी गई। वहीं एक छात्र के मेल में डियर कैंडिडेट की स्थान पर डियर इडली चटनी नो सांभर लिखा था।
इडली चटनी नो सांभर
इडली सांभर का नाम सुनकर हम सभी के दिमाग में खाने की मैन्यू घूमने लगती है, लेकिन क्या हो जब किसी छात्र को उसके नाम की स्थान पर इडली चटनी और नो सांभर कहकर संबोधित किया जाए।
ऑफिशियल मेल से आया मैसेज
छात्र ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा 'मुझे GATE से यह आधिकारिक मेल मिला है। क्या यह जानबूझकर किया गया है? वे ऐसी गलती कैसे कर सकते हैं? बता दें कि इस मेल में GATE 2025 एडमिट कार्ड अब GOAPS पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं।
इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ