By Mahima Sharan07, Jan 2024 08:42 AMjagranjosh.com
गौतम अडानी
अडानी ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, पिछले दो दिनों में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 7.67 अरब रुपये बढ़ गई है। इसकी बदौलत शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तक उनकी कुल नेटवर्थ 97.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे
उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। मुकेश अंबानी अब भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति $97 बिलियन है।
दुनिया के अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी की रैंकिंग बेहतर है
गौतम अडानी की नेटवर्थ में जबरदस्त बढ़ोतरी के कारण दुनिया के अरबपतियों की सूची में उनकी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
अंबानी को छोड़ा पीछे
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी अब 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस रैंकिंग में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 12वें स्थान से फिसलकर 13वें स्थान पर आ गए हैं।
दुनिया के 50 अरबपतियों की सूची में इन भारतीयों ने भी बनाई जगह
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य भारतीय कारोबारियों ने भी दुनिया के 50 अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। इनमें शापूर मिस्त्री 34.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 38वें नंबर पर हैं।
शेयर्स और नेटवर्थ
आपको बता दें कि अडानी ग्रुप के शेयरों में बढ़ोतरी से गौतम अडानी की नेटवर्थ में भारी इजाफा हुआ है। अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी बढ़ोतरी हुई। जिससे अडानी ग्रुप का कुल मार्केट कैप 15.60 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
HBSE Exam 2024: ऐसा होगा कक्षा 10वीं 12वीं का एग्जाम पैटर्न