By Mahima Sharan14, May 2024 11:50 AMjagranjosh.com
मेमोरी हैक्स
हर कोई तेज दिमाग पाना चाहता है, क्योंकि आज की तेज रफ्तार दुनिया में केवल वहीं टिक सकता है जो बुद्धिमान हौ। इसलिए अगर आप अपनी याददाश्त को तेज करना चाहते हैं, ये मेमोरी हैक्स आपके काम की हैं।
कुछ नया सीखें
अच्छी याददाश्त के लिए अपने दिमाग को सक्रिय रखना बेहद ही जरूरी है। इसलिए निरंतर सीखने पर जोर दें। इससे न सिर्फ आप नई चीजे सीख पाएंगे बल्कि आपका दिमाग भी एक्टिव रहेगा।
रिपीट एंड रिट्रीव
जब भी आप कोई नई जानकारी सीखते हैं, तो यदि वह जानकारी दोहराई जाती है, तो आपके द्वारा उस जानकारी को मानसिक रूप से रिकॉर्ड करने की अधिक संभावना होती है।
सभी सेंस का प्रयोग करें
तेज लोगों की एक और युक्ति यह है कि वे जानकारी को बनाए रखने में मदद के लिए केवल एक सेंस पर निर्भर नहीं रहते हैं। इसके बजाय, वे जानकारी को अपनी सभी सेंस से जोड़ते हैं।
ऑर्गेनाइज रखें
एक ऑर्गनाइज व्यक्ति के लिए याद रखना आसान होता है। चेकलिस्ट एक अच्छा तरीका है। अपनी चेकलिस्ट को मैन्युअल रूप से लिखें और उसी के अनुसार काम करें।
नियमित समय पर सोयें
हर रात एक ही समय पर सोएं और हर सुबह एक ही समय पर उठें। कोशिश करें कि सप्ताहांत पर अपनी दिनचर्या न तोड़ें। इससे नींद की गुणवत्ता और याददाश्त में काफी सुधार हो सकता है।
इन टिप्स की मदद से आप भी अपना दिमाग और याददाश्त तेज कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ