GK: भारत के सभी प्रधानमंत्री और उनके कार्यकाल के बारे में जानें


By Priyanka Pal28, Oct 2023 04:24 PMjagranjosh.com

भारत के प्रधानमंत्री

भारत का प्रधान मंत्री भारत गणराज्य की सरकार का प्रमुख होता है और वर्तमान में भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

पहले प्रधानमंत्री

स्वतंत्र भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे जिनका कार्यकाल 16 साल, 286 दिन का रहा था।

दूसरे प्रधानमंत्री

गुलजारीलाल नंदा भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे जिनका कार्यकाल मात्र 13 दिन का रहा था।

तीसरे प्रधानमंत्री

1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान 'जय जवान जय किसान' का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री भारत के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में 1 साल, 216 दिन के लिए चुने गए थे।

पहली महिला

आजाद भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी जिनका कार्यकाल 11 साल, 59 दिन का रहा था।

मोरारजी देसाई

सबसे अधिक उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले और पद से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति थे मोरारजी देसाई।

चरण सिंह

यह ऐसे इकलौते पीएम थे जिन्हे संसद का सामना नहीं करना पड़ा था और इनका कार्यकाल 170 दिन का रहा था।

राजीव गांधी

राजीव गांधी सबसे कम उम्र में पीएम बने थे जिनका कार्यकाल 5 साल 32 दिन का रहा था।

वीपी सिंह

अविश्वास प्रस्ताव के बाद पद छोड़ने वाले पहले प्रधानमंत्री वीपी सिंह थे और इनके कार्यकाल की अवधि 343 दिन की थी।

अन्य

चन्द्रशेखर 223 दिन, पीवी नरसिम्हा राव 4 साल, 330 दिन, अटल बिहारी वाजपेयी 16 दिन, एचडी देवेगौड़ा 324 दिन, इंद्र कुमार गुजराल 332 दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री बनाए गए थे।

साल 2004 से 2023

डॉ मनमोहन सिंह साल 2004 में 10 साल 4 दिन के देश के प्रधानमंत्री बनाए गए जिनके बाद भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 से चुने गए।

Chandra Grahan 2023: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण से जुड़ी बातें