GK: जानिए विश्व के प्रमुख पठारों से जुड़ी जरूरी बातें


By Priyanka Pal22, Aug 2023 10:13 AMjagranjosh.com

ग्रीनलैंड का पठार -

अन्ध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21,75,600 वर्ग किमी. क्षेत्र में हिम से ढंका विशाल पठार है।

कोलम्बिया का पठार -

यह अमेरिका के ओरगन, वाशिंगटन और इडाहो राज्यों के मध्य 4,62,500 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है।

मैक्सिको का पठार -

यह पठार पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत श्रेणियों के बीचो - बीच स्थित है।

तिब्बत का पठार -

यह हिमालय के उत्तर और क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4,000 से 5,000 मीटर तक की ऊंचाई पर स्थित है।

मंगोलिया का पठार -

यह चीन के उत्तरी मध्य भाग में मंगोलिया गणराज्य में स्थित है।

ब्राजील का पठार -

दक्षिण अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह पठार त्रिभुजाकार रूप में स्थित है।

बोलिविया का पठार -

यह पठार 800 किमी. लंबा और 128 किमी. चौड़ा तथा इसकी ऊंचाई 3,110 मीटर है।

दक्कन का पठार -

दक्षिण भारत में स्थित इस पठार को तीन ओर से पर्वत श्रेणियों ने घेर रखा है, इसके पूर्व में पूर्वी घाट, पश्चिम में पश्चिमी घाट और उत्तर में विंध्याचल एवं सतपुड़ा की श्रंणियों ।

अरब का पठार -

यह दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित है, इसके पूर्व में फारस की खाड़ी, लाल सागर, उत्तर पश्चिम में भूमध्यसागर और दक्षिण में अरब सागर स्थित है।

GK: इन 10 तरह के लोगों को भगवान मानते हैं हम