GK: भारत में खुशबुओं का शहर किसे कहा जाता है?


By Priyanka Pal09, Oct 2023 11:39 AMjagranjosh.com

खुशबुओं का शहर

भारत का एक ऐसा शहर जहां की मिट्टी में इत्र महकता है जहां की हवाओं - फिजाओं में सिर्फ सुगंध की बयार चलती है आइए जानते हैं यूपी के उस मशहूर शहर के बारे में।

शहर-ए-इत्र

उत्तर प्रदेश के कन्नोज को खुशबुओं का शहर कहा जाता है, कह सकते हैं देश को खुशबू की परिभाषा समझाने वाला शहर है कन्नोज।

परंपरा

कन्नोज में इत्र बनाने की परंपरा बहुत पुरानी रही है, जो बेहतरीन क्वालिटी के इत्र का निर्माण करती हैं।

देश विदेश में पहुंचा इत्र

यहां के बने इत्र आपका मन मोह लेंगे 500 रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक के इत्र अपनी बेहतरीन खुशबुओं के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

इत्र कैसे बनते हैं ?

यहां इत्र खास तौर से गुलाब, चंदन, मोगरा, गेंदा, चमेली, खस, बेला, कस्तूरी, जैसमीन, फैंटासिया और मिट्टी के अर्क से बनते हैं।

बिजनेस

क्या आपको पता है, कन्नोज की करीब 80 फीसदी आबादी इत्र के कारोबार मे है, यहां करीब 200 से ज्यादा इत्र के कारखाने हैं।

खास इत्र

यहां का सबसे खास इत्र गुलाब से बनाया जाता है, जिसकी खेती खासतौर से अलीगढ़ में की जाती है फिर दमश्क गुलाबों से बनता है इत्र।

पुरानी प्रथा

कन्नोज में इत्र बनाने की प्रथा 400 साल पुरानी है और इतने वर्षों से चली आ रही परंपरा का टिके रहने का कारण यहां के इत्रों का एल्कोहल फ्री होना है।

किस नदी को लंदन की गंगा नदी कहा जाता है?