GK Quiz: भारत की संसद से जुडे़ सभी सवालों के जवाब यहां जानें
By Priyanka Pal25, Jan 2024 06:00 AMjagranjosh.com
भारतीय सदन
राष्ट्रपति और दो सदन - राज्यसभा और लोकसभा भारतीय संसद का गठन करते हैं। भारत का संविधान लागू हुआ था। 1951-52 में नए संविधान के तहत पहले आम चुनाव हुए और अप्रैल 1952 में पहली निर्वाचित संसद अस्तित्व में आई। आगे जानिए भारतीय संसद पर आधारित कुछ सामान्य ज्ञान प्रश्नों के सभी उत्तर -
लोकसभा के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
जीवी मावलंकर को लोकसभा का जनक कहा जाता है।
भारत सरकार की संघीय संरचना कैसी है?
भारत सरकार की संघीय संरचना त्रिस्तरीय है।
लोकसभा में पद संभालने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
लोकसभा में पद संभालने के लिए किसी भी व्यक्ति की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए।
एक वर्ष में लोकसभा के कितने सत्र होते हैं?
लोकसभा का सत्र एक वर्ष में तीन बार आयोजित किया जाता है जिसमें बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र शामिल है।
कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय कौन करता है?
लोकसभा अध्यक्ष के पास यह निर्णय लेने की शक्ति है कि पेश किया गया विधेयक धन विधेयक है या नहीं।
भारतीय संसदीय प्रणाली किस मॉडल पर आधारित है?
भारत की संसद ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर मॉडल पर आधारित है।
भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में कितने सदस्य हैं?
भारत का संविधान सदन में अधिकतम 550 सदस्यों की अनुमति देता है, जिसमें 530 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 20 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भारतीय संसद के ऊपरी सदन का क्या नाम है?
राज्यसभा, संवैधानिक रूप से राज्यों की परिषद, भारत की द्विसदनीय संसद का ऊपरी सदन है।
Sania Mirza To Kalpana Chawla, Top Indian Girls Who Created History