By Priyanka Pal18, Sep 2023 10:07 AMjagranjosh.com
वैदिक काल
जब वैदिक काल की बात आती है तो इसके दो भागों का जिक्र किया जाता है पहला ऋग्वैदिक काल जो 1500 से 1000 ई. पूर्व था और दूसरा उत्तर वैदिक काल 1000 से 600 ई.पूर्व माना जाता है।
निर्माण
मैक्स मूलर ने माना है कि आर्यो द्वारा जो सभ्यता निर्मित की गई वे वैदिक सभ्यता कहलाई और इनका स्थान मध्य एशिया को माना है।
भाषा
वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी और इसकी भाषा संस्कृत हुआ करती थी।
प्रथा
इस काल के समय स्त्रियां अपने पति के साथ पूजा - पाठ में हिस्सा ले सकती थी और बाल - विवाह, पर्दा प्रथा का प्रचलन नहीं था।
स्त्री शिक्षा
वैदिक काल में स्त्रियां शिक्षा ग्रहण कर सकती थीं और इसके सबूत ऋग्वेद में मिले कई स्त्रियों के नामों के वर्णन से मिलता है।
व्यवसाय
आर्यों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन और कृषि को माना जाता है और उन्होंने गाय को न मारे जाने योग्य पशु की श्रेणी में रखा था।
पवित्र नदी
ऋग्वेद में जिन नदियों का जिक्र मिलता है उनमें सरस्वती सबसे महत्वपूर्ण तथा पवित्र मानी जाती थी।
महाभारत का पुराना नाम
क्या आपको पता है महाभारत का पुराना नाम जयसंहिता है और यह विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है।
ईटों का प्रयोग
उत्तर वैदिक काल में कौशाम्बी नगर में पहली बार पक्की ईंटों का प्रयोग किया गया है।