5 साल के बच्चों को सिखाएं ये जरूरी बातें, बढ़ेगा आत्मविश्वास


By Mahima Sharan10, Jun 2024 05:24 PMjagranjosh.com

होशियार बच्चे

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर होशियार, समझदार और ईमानदार इंसान बने। इसलिए बच्चों में बचपन से ही ऐसी आदतें डालनी चाहिए जो उन्हें मेंटल और इमोशनल रूप से मजबूत बनाएं।

बच्चों को सिखाएं ये बातें

5 साल की उम्र से ही बच्चों को कुछ जरूरी बातें बतानी चाहिए ताकि वे खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकें। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं।

वोकैबुलरी

कई बार बच्चों को कुछ शब्द बोलने और समझने में समस्या होती है। ऐसे में उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर नहीं हो पाती हैं, इसलिए बच्चों की कम्युनिकेशन स्किल और वोकैबुलरी को सुधारने का प्रयास करें।

लोगों के साथ कैसे पेश आना है

माता-पिता को अपने बच्चों को 5 साल की उम्र से ही सीखना चाहिए कि लोगों के सामने कैसे पेश आना है। साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि बच्चों को दूसरों की जगह और सीमाओं का सम्मान करना चाहिए।

गलती स्वीकार करना

बच्चों को अपनी गलती स्वीकार करने की सलाह दें। जब छोटी उम्र से ही बच्चों को यह सीखाएंगे तब वे बड़े होकर भी अपनी गलती स्वीकार करनी की हिम्मत रखेंगे।

सामाजिक भावना

बच्चों को बताएं कि वे अपने परिवार, दोस्तों, समाज, समुदाय में कैसे सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास भी बढेगा।

इन आदतों को विकसित कर के आप अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

आपकी प्रोडक्टिविटी और मल्टीटास्किंग को बढ़ाएंगी ये स्ट्रेटेजी