10 साल की उम्र तक बच्चों में जरूर डालें ये 10 आदतें


By Mahima Sharan03, Mar 2024 03:27 PMjagranjosh.com

बच्चों में सही गलत की परख

बच्चों के विकास की नींव बचपन में ही पड़ जाती है। ऐसे में माता-पिता को खुद ही अपने बच्चों को सही और गलत का अंतर बताना चाहिए और कुछ बातें बच्चों को जरूर बतानी चाहिए, जिससे भविष्य में बच्चों के विकास में मदद मिलेगी और उन्हें सही जानकारी भी मिलेगी।

गुड और बैड टच

10 साल के बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताने की यही सही उम्र है। इसके साथ ही उस उम्र के बच्चों को साफ-सफाई के बारे में भी बताना चाहिए। बच्चों को शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जरूर बताएं।

ग्रेड के पीछे न भागे

इस उम्र तक माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे ग्रेड दिलाने पर जोर देने लगते हैं, जिसके कारण कई बार बच्चे तनाव में रहने लगते हैं। ऐसे में 10 साल तक की उम्र के बच्चों को ग्रेड के साथ-साथ ज्ञान अर्जित करना भी सिखाया जाना चाहिए।

अच्छे-बूरे दोस्त में फर्क

बच्चों के लिए सही दोस्त चुनना भी बहुत जरूरी है, दोस्त बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं, ऐसे में बच्चों को बताना चाहिए कि उन्हें हमेशा अच्छे दोस्त बनाने चाहिए। एक ऐसा दोस्त जो समय आने पर हमेशा आपकी मदद करेगा और आपको प्रगति के पथ पर ले जाएगा।

लोगों का सम्मान करना सीखाएं

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने बच्चों को सभी का सम्मान करना सिखाएं। ऐसा करने से वे अच्छा व्यवहार करना सीखेंगे। हमें बिना किसी भेदभाव के मिलजुल कर रहना सिखाएं। बच्चों को सॉरी, धन्यवाद कहना और दूसरों की प्रशंसा करना सिखाएं।

गुस्से से नहीं बच्चों को प्यार से समझाए

कई बार माता-पिता अपने बच्चों को कोई बात समझाने के लिए डांटते हैं, लेकिन इससे उनके दिल-दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है और 10 साल की उम्र इतनी खास नहीं होती कि माता-पिता की बातें समझ सकें। तो ऐसे में बच्चों को गुस्से की बजाय प्यार से समझाएं।

हेल्थ का ख्याल रखना सीखाए

बच्चों को स्वस्थ भोजन खाना सिखाएं। उन्हें विटामिन और खनिजों के बारे में बताएं और स्वस्थ भोजन हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। बच्चों को बचपन से ही फास्ट फूड कम खाने दें। बल्कि उन्हें सूप, फल और सब्जियां खाने की आदत डालें।

अपने बच्चों में अभी से इन आदतों को विकसित करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

ऑफिस में भूलकर भी न करें 5 ये गलतियां