बेटियों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप, जानिए कितना मिलेगा स्टाइपेंड
By Priyanka Pal23, Sep 2024 11:24 AMjagranjosh.com
आज जानिए बेटियों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप के बारे में, जो उनकी पढ़ाई और करियर में हेल्पफुल साबित होती है।
INSPIR SHE स्कॉलरशिप
यह स्कॉलरशिप साल 2008 में डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने लॉन्च की थी। इसका उद्देश्य कम उम्र से ही स्टूडेंट्स को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हायर एजुकेशन और रिसर्च को बढ़ावा देना है। 17 से 22 साल तक की लड़कियां इसका लाभ उठा सकती हैं।
पोस्ट ग्रेजुएट इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड
लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए UGC ने यह स्कॉलरशिप शुरू की थी। सिंगल गर्ल चाइल्ड, पीजी फर्स्ट ईयर कैंडिडेट आवेदन कर सकती हैं।
PRAGATI स्कॉलरशिप
टेक्निकल एजुकेशन में लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए 2014-15 में इस स्कॉलरशिप की शुरुआत हुई। इसके तहत हर साल स्कॉलरशिप का अमाउंट 30,000 रुपये दिया जाता है।
UGC पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप फॉर विमेन
इस फेलोशिप की मदद से लड़कियां आगे एडवांस्ड स्टडीज और रिसर्च दोनों जारी रख सकती हैं। इसका लाभ 55 से 60 साल तक की विमेन उठा सकती हैं।
WIDUSHI स्कॉलरशिप
सीनियर विमेन साइंटिस्ट्स को साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीसर्च के अलग-अलग क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए लॉन्च की गई। इसमें महिलाओं को 75,000 रुपये स्टाइपेंड अमाउंट दिया जाता है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।