By Priyanka Pal03, Sep 2024 09:43 AMjagranjosh.com
बीबीए कोर्स
इस कोर्स की अवधि 3 साल होती है, जिसे ज्यादातर स्टूडेंट क्लास 12 के बाद करना पसंद करते हैं। इसमें नौकरी के लिए आपके पास बहुत से अवसर मौजूद हैं।
यह स्ट्रीम किसके लिए है?
कॉमर्स स्ट्रीम से स्टूडेंट्स के अलावा इसमें दूसरे स्ट्रीम के स्टूडेंट भी एडमिशन ले सकते हैं। यह स्ट्रीम उन सभी के लिए जो इसमें निपुर्ण करियर बनाना चाहते हैं।
सरकारी नौकरी
BBA करने के बाद ना केवल प्राइवेट नौकरियां आपके लिए उपलब्ध हैं, बल्कि सरकारी नौकरियों के भी कई अवसर मौजूद हैं।
सिविल सर्विसेस
बीबीए के बाद आईपीएस और आईएएस जैसी सरकारी नौकरी के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आपको संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा क्लियर करनी होगी।
पुलिस सब इंस्पेक्टर
बीबीए के बाद सब-इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में भर्ती के लिए एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होना होगा।
डिफेंस सर्विस
जो लोग सशस्त्र बलों में भर्ती होने और देश की सेवा करने में रुचि रखते हैं वे भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना और थल सेना जैसी रक्षा सेवाओं में शामिल हो सकते हैं।
अन्य सरकारी नौकरियां
आप इसरो, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, गैस अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और स्टील अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
जहर की तरह होती हैं रोजाना की ये 7 आदतें, करें बदलाव