सरकारी स्कूल में निकली भर्ती जहां 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, करें अप्लाई


By Priyanka Pal17, Aug 2023 10:20 AMjagranjosh.com

सरकारी नौकरी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूल के टीचर्स के लिए भर्तियां निकाली है, इसमें TGT, PGT के साथ अन्य पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट -

उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

लास्ट डेट -

उम्मीदवार ऑनलाइन जाकर 15 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता -

संगीत शिक्षक के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संगीत विषय के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

वैकेंसी डिटेल -

इस भर्ती के लिए संगीत शिक्षक, फोटोग्राफर, प्रयोगशाला सहायक, पीजीटी, टीजीटी जैसे अन्य पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं।

चयन प्रक्रिया -

योग्यतानुसार शार्टलिस्ट कर लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। इसी के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी।

सैलरी -

उम्मीदवारों का सिलेक्शन होने पर हर महीने 25 हजार 500 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी