दादी-नानी की ये कहानियां बच्चों को बनाएंगी संस्कारी और ईमानदार


By Mahima Sharan29, Oct 2024 02:25 PMjagranjosh.com

कहानियों का महत्व

स्मार्टफोन की दुनिया मे बच्चों के लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदल दिया है। एक समय था रात में सोने से पहले बच्चे अपनी दादी-नानी से कहानियां सुनकर सोया करते थे। वहीं आज के बच्चे रात में सोने से सोशल मीडिया पर ही स्क्रोल करते रहते हैं। ये कहानियां न केवल बच्चों की बोरियत दूर करती हैं, बल्कि सामाजिक, धार्मिक और व्यवहारिक ज्ञान भी देते हैं। कहानियां बच्चों के मन  में घर कर जाती है, जिससे उनका विकास होता है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए यहां कुछ कहानियों के बारे में बताया गया है जो उनके ज्ञान को बढ़ाने

बाल रामायण

बाल रामायण में बच्चों के लिए कई प्रेरणादायक किस्से है, जो भगवान राम, हनुमान और लक्ष्मण की जीवन पर आधारित है। ये किस्से बच्चों को धैर्य, सम्मान, प्‍यार, अपनापन और आदर की प्रेरणा देती है। ये कहानियां यूट्यूब, ऑनलाइन ऐप्स और बाजार में उपलब्ध है।

कृष्ण-सुदामा की कहानी

आजकल के बच्चे बेहद ही खुले मिजाज के होते हैं, वे आसानी से किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और दोस्ती तोड़ने में भी उन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। लेकिन असली दोस्ती क्या है और कैसे निभाई जाती है यह केवल कृष्ण और सुदामा की कहानियों से ही पता लगाया जा सकता है। सुदामा के किस्सों से बच्चों को दोस्ती निभाना, मदद का हाथ बढ़ाना और भेदभाव न करने की सीख मिलती है।  

श्रवण कुमार की कथा

हर बच्चों को श्रवण कुमार की कहानी जरूर सुननी चाहिए। यह कहानी बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति प्यार और सम्मान की भावना पैदा करने में मदद करती है। उसमें दिखाया गया है कि कैसे श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता की सभी मनोकामना पूरी की और उनका ख्याल रखा।

पंचतंत्र की कहानियां

बचपन में आपने कई राजाओं की कहानियां सुनी होगी। उससे पॉलिटिक्स और एकता के विषय में जानकारी मिलती हैं। ऐसी ही एक कहानी है पंचतंत्र। यह कहानी प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ-साथ पॉलिटिक्स के बारे में ज्ञान देती है। मार्केट में पंचतंत्र की कहानियां हिन्दी में उपलब्ध है। आप इन कहानियों को बच्चों को सुना सकते हैं, इससे उन्हें देश-दुनिया और समाज के बारे में जानकारी मिलती है।

इन कहानियों के मदद से आप बच्चों को नई चीजें सीखा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

जिंदगी भर काम आएंगी ये 7 सॉफ्ट स्किल्स