Guru Gobind के ये 10 अनमोल विचार बच्चों के मन को करेंगे शांत
By Mahima Sharan16, Jan 2024 01:37 PMjagranjosh.com
सत्कर्म कर्म
सत्कर्म कर्म के द्वारा सच्चा गुरु प्राप्त होता है और गुरु के मार्गदर्शन से भगवान मिलते हैं। हमें महान सुख और स्थायी शांति तभी प्राप्त हो सकती है जब हम अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर देते हैं।
अच्छे कर्म
अपने द्वारा किये गए अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ईश्वर सदैव सहायता करता है।
चुगली और निंदा
किसी भी व्यक्ति की चुगली और निंदा करने से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय अपने कर्म पर ध्यान दें।
अच्छे काम
ईश्वर ने हमें इसलिए जन्म दिया हैं, ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराइयों को दूर करें। एक सुंदर जीवन के लिए आहार और व्यायाम ही काफी नहीं है, बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा भी जरूरी है।
अनंत जीवन
मनुष्य अनंत जीवन का एक भाग है इस जीवन का कोई अंत नहीं है। इसे अपने कर्मों से सुंदर बनाएं।
दूसरों की मदद
घर आये अतिथि, दिव्यांग, जरूरतमंद और दुखी व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें।
लापरवाही
छोटे से छोटे काम में भी लापरवाही न बरतें। सभी कार्यों को लगन और मेहनत के साथ करें।
ईश्वर मदद करते हैं
अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है।
बुराई का नष्ट
मैं दुनिया में हर जगह सही को बनाए रखने, पाप और बुराई को नष्ट करने का कर्तव्य लेकर आया हूं... मेरे जन्म लेने का एकमात्र कारण यह देखना था कि धार्मिकता फले-फूले, अच्छाई जीवित रहे और अत्याचारियों को उखाड़ फेंका जाए उनकी जड़ें.
विचारों को पढ़ने से ज्यादा उन पर चलने से बदलाव आता है- संदीप महेश्वरी