Guru Purnima 2023: गुरू पूर्णिमा का क्या है महत्व? समझिए
By Priyanka Pal
03, Jul 2023 10:48 AM
jagranjosh.com
गुरू पूर्णिमा -
यह दिन छात्रों के लिए अपने गुरूओं के प्रति समर्पण दिखाने का दिन होता है वहीं इस त्योहार को न केवल भारत में बल्कि नेपाल और भूटान में भी मनाया जाता है।
क्यों कहा जाता है गुरू पूर्णिमा ?
गुरू शिक्षक बंधन के प्रतीक ऋषि वेद व्यास के सम्मान में उनकी जयंती मनाने के लिए गुरू पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।
महत्व -
प्राचीन काल में गुरू को वह व्यक्ति कहा जाता था जो छात्रों के जीवन में अधंकार दूर कर उजियारा भर देते थे।
ऐतिहासिक रूप -
इस दिन शिष्य अपने शिक्षकों के लिए उनके सम्मान में पूजा व उपवास किया करते थे।
पहले गुरू कौन कहलाए ?
योगिक परंपरा कहती है कि इस दिन भगवान शिव ने लोगों के साथ अपना ज्ञान साझा किया और जगत के पहले गुरू की उपाधि पाई।
दूसरी लोकप्रिय कहानी -
गुरू व्यास को वेदों का ज्ञान प्राप्त था जिसे उन्होंने अपने चार शिष्यों के साथ साझा किया था।
गुरू पूर्णिमा की परंपरा -
या व्यास पूर्णिमा आज के दिन अपने शिक्षकों को सम्मान देने का आदर्श समय कहा जाता है भले ही वह किसी भी रूप में हो।
छात्रों के लिए इस दिन का महत्व -
गुरू पूर्णिमा की परंपरा एक शिक्षक को इतना ऊंचा रखती है कि वह छात्र के जीवन से अज्ञानता को दूर कर उसे एक नई राह दिखाकर ऊंचाइयों तक ले जाऐ।
CLAT EXAM 2024 : क्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू
Read More