बच्चे अपनी मां से ही सीखते हैं ये 10 आदतें


By Mahima Sharan08, Oct 2024 05:21 PMjagranjosh.com

बच्चों की आदतें

बच्चों को अगर नकलची बंदर कहा जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होता। बच्चे दूसरों को देखकर ही सीखते हैं। एक बच्चे का सबसे करीबी रिश्ता उसकी मां से होता है, क्योंकि वे ज्यादा समय अपनी मां के साथ ही बिताता है। ऐसे में कुछ ऐसी आदतें हैं, जो हर बच्चा अपनी मां से सीखता है।

समय पर काम करना

काम को समय पर निपटा एक मां से बेहतर कोई नहीं जानता। जब बच्चे अपनी मां को काम के प्रति जागरूक देखते हैं, तब वे भी उनकी इस आदत से प्रोत्साहित होते हैं और इसे अपनी जीवन का हिस्सा बना लेते हैं।

साफ-सफाई

ज्यादातर घर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी मां की होती है। ऐसे में बच्चा भी यह देखता है और साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनता है।

धैर्य

एक मां से ज्यादा धैर्य किसी और में नहीं होता। बच्चों को अंदर धैर्य की भावना उनकी मां को देखकर ही आती है।

प्यार और सम्मान

दूसरों के प्रति प्यार और सम्मान की आदत बच्चे अपनी मां से सीखते हैं, क्योंकि वे हमेशा अपनी मां को दूसरों के साथ विनम्र व्यवहार करते देखते हैं।

प्रॉब्लम सॉल्विंग

मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता। मां बचपन से ही अपने बच्चों को सभी परेशानियों और समस्याओं से बचाती हैं, इसलिए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बच्चों के अंदर प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल उनकी मां से ही आती है।

सहनशीलता

मां की सहनशीलता की आदत बच्चों में भी आती है। यहीं कारण है कि उनके बर्दाश्त करने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है।

ध्यानपूर्वक सुनना

मां अपने बच्चों की एक-एक बातों को ध्यान से सुनते हैं और उन पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। यह आदत बच्चों को सिखाते हैं कि हमें दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना चाहिए।

आपने अपनी मां से क्या सीखा हैं? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

स्टूडेंट के लिए अच्छी आदतों के 5 बेशुमार फायदे