By Mahima Sharan02, May 2024 04:41 PMjagranjosh.com
जीनियस बच्चे
क्या आपने कभी नोटिस किया है आपके क्लास में कुछ ऐसे बच्चे होते हैं, जो सभी टीचरों के चहेते होने के साथ-साथ क्लास टॉपर भी होते हैं। ऐसे बच्चों को सभी जीनियस कहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी कौन सी आदत उन्हें टॉपर की कैटेगरी में लाती है? अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे-
नोट्स बनाना
जो बच्चे पढ़ाई में अच्छे होते हैं वे हमेशा क्लास नोट्स तैयार करते हैं। टीचर द्वारा किसी टॉपिक पर डिस्कशन के दौरान ये बच्चे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करते हैं। यह नोट्स उन्हें परीक्षा के समय बहुत काम आता है।
सवाल पूछना
अच्छे बच्चे क्लास में सवाल पुछने से कभी नहीं हिचकिचाते। वे जानते हैं किसी भी विषय में अच्छा स्कोर करने के लिए सभी कॉन्सेप्ट का क्लियर होना बेहद ही जरूरी है। इसलिए वे हमेशा सवाल करते हैं।
बैक बेंच से दूर
वे कभी भी क्लास के सबसे आखिरी सीट पर नहीं बैठते, क्योंकि वे जानते हैं वहां तक शिक्षकों का ध्यान पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए उनकी कोशिश होती है कि वे क्लास के पहले या दूसरे बेंच पर बैठे।
रोजाना क्लास जाना
जीनियस बच्चे रेगुलर क्लास के फायदों को जानते हैं, इसलिए वे रोजाना अपनी क्लास अटेंड करते हैं।
एक्टिव रहना
वे क्लास में हमेशा एक्टिव रहते हैं। वे पूरी ध्यानपूर्वक टीचर को सुनते हैं। पढ़ाई के दौरान वे अपना ध्यान किसी अन्य कार्यों में नहीं भटकने देंते। वे पूरी कॉन्संट्रेशन के साथ पढ़ाई करते हैं।
नोट्स मांगना
किसी परिस्थिती में अगर ये बच्चे क्लास अटेंड नहीं कर पाते, तो वे अपने सहपाठियों से लास्ट क्लास का विवरण लेते हैं। कॉन्सेप्ट क्लियर न होने के कारण वे शिक्षकों से दोबारा उन चीजों को पूछते हैं।
शोर न करना
कई बार हमने देखा होगा कि कुछ बच्चे क्लास में बहुत शोर-गुल करते हैं, जिससे टीचर को पढ़ाने में दिक्कत होती है साथ ही पूरी क्लास डिस्टर्ब होती है। जीनियस बच्चे इस कैटेगरी में कभी नहीं आते वे क्लास में हमेशा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हैं।
दूसरों की मदद करना
ऐसे बच्चों का स्वभाव दूसरों की मदद करने वाला होता है। जब कभी कोई बच्चा उनसे किसी प्रकार की मदद मांगता है, तो वे कभी भी मना नहीं करते। जीनियस बच्चों का स्वभाव क्लास में स्वार्थरहित होता है।
ये आदतें एक आम विद्यार्थी में जीनियस बनाती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ