शांति में ताकत बनाए रखने वाले लोगों में होती हैं ये 7 आदतें
By Priyanka Pal20, Nov 2024 10:47 AMjagranjosh.com
कुछ लोगों को शांति में घुटन तो कुछ लोगों को शांत भरे माहौल में ताकत मिलती है। अगर आप भी इस शांति को अपनाकर देखें तो आपको भी स्ट्रेंथ मिल सकती है।
एकांत को अपनाना
एकांत का मतलब खुद को अलग-थलग करना या अकेलेपन को बढ़ावा देना नहीं है। इसका मतलब है जानबूझकर शांत जगह बनाना, जिससे आप खुद को ताकतवर बना पाएं।
माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस
इस भागदौड़ भरी दुनिया में माइंडफुलनेस एक थेरेपी की तरह काम करती है। इससे आप जिंदगी में धैर्य रखना, फोकस्ड और ताकत पा सकते हैं।
प्रकृति के बीच आराम
प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में छपि एक स्टडी से पता चलता है कि प्रकृति में समय बिताने से नकारात्मक विचार और तनाव में काफी कमी आती है और साथ ही मूड बेहतर हो जाता है।
जर्नलिंग
कुछ लोग सुबह में जर्नल लिखना पसंद करते हैं, ताकि आने वाले दिन के लिए अपने काम को तय करें। वहीं कुछ लोग शाम को लिखना पसंद कर सकते हैं, ताकि दिन भर की घटनाओं और उनके बारे में अपनी भावनाओं पर विचार कर सकें।
खुद से बातें करना
लेकिन जो लोग शांत क्षणों में ताकत पाते हैं, उन्होंने अपने भीतर की बातचीत को हमेशा बरकर्रार करके रखा है। जिससे वह जीवन में कभी निराश नहीं होते और हमेशा किसी ना किसी निर्णय पर जरूर पहुंचते हैं।
डिजिटल डिटॉक्स
आज के डिजिटल युग में, हम लगातार जुड़े रहते हैं। ईमेल, सोशल मीडिया और न्यूज आदि से। अगर आप शांत पलों में ताकत की तलाश कर रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में नियमित डिजिटल डिटॉक्स को शामिल करने पर विचार करें।
खुद की देखभाल
शांति में ताकत को बनाए रखने वाले लोग खुद की देखभाल करना कभी नहीं भूलते। ऐसे लोगों को शांत पलों में ताकत की तलाश हमेशा रहती है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Top 6 Situations Where You Must Remain Silent As Per Psychology