पढ़ने में बहुत तेज होते हैं इन आदतों वाले बच्चे, चीते से भी तेज दौड़ता है दिमाग
By Mahima Sharan16, Dec 2024 01:17 PMjagranjosh.com
तेज बच्चों की आदतें
आज हम आपको बुद्धिमान बच्चों के कुछ खास आदतों के बारे में बताएंगे, जो उन्हें बाकियों से तेज और स्मार्ट बनाते हैं।
लक्ष्य निर्धारित करना
आपके लक्ष्य निर्धारित करने के लिए स्मार्ट फॉर मी प्रक्रिया का पालन करते हैं। इसलिए, आपके लक्ष्य खास, मापने योग्य और प्राप्त करने योग्य होने चाहिए। तेज बच्चे हमेशा स्मार्ट अपने रास्तों को चुनते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं।
पढ़ने की आदत
स्मार्ट बच्चे हमेशा पढ़ाई के लिए सही समय निर्धारित करते हैं। कई बार वे एक से अधिक स्टडी स्पेस बनाते हैं, ताकि उनका ध्यान पढ़ाई से न भटक पाएं।
टाइम मैनेजमेंट
समय का सही तरीके से सदुपयोग करना स्मार्ट बच्चों की आदतों में से एक हैं। वे समय को सही से मैनेज करना जानते हैं, यही कारण है कि वे कभी भी अपना समय फालतू की चीजों में बर्बाद नहीं करते हैं।
खुद को परखना
स्मार्ट बच्चे खुद को परखने में विश्वास रखते हैं। दूसरों से तुलना करने से पहले वे खुद से खुद को तुलना करते हैं। वे हर रोज अपनी प्रगति को मापने में विश्वास रखते हैं।
मदद मांगना
स्मार्ट बच्चे यह जानते हैं कि उन्हें कब मदद की आवश्यकता है। जब भी वे किसी उलझन में पड़ते हैं, वे बिना किसी झिझक और शर्म के उसके लिए मदद मांगते हैं।
नियमित अध्ययन दिनचर्या
बुद्धिमान बच्चे अपने स्टडी टाइम के साथ कभी भी समझौता नहीं करते हैं। उनके पढ़ने का समय फिक्स होता है और किसी भी हाल में वे उस में बदलाव नहीं करते।
खुद के लिए समय निकालना
स्मार्ट बच्चे जानते हैं कि दूसरों से ज्यादा खुद के लिए वफादार होना जरूरी है। इसलिए वे रोजाना कुछ देर खुद के साथ बिताते हैं और पूरे दिन को एनालाइज करते हैं।
अगर आपके अंदर भी ये आदत हैं, तो आपका दिमाग भी चीता की तरह तेज हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
7 Key Skills To Become A Great Social Media Manager