नाकामयाब बच्चों में होती हैं ये 8 आदतें, ऐसे करें सुधार
By Priyanka Pal13, Apr 2024 08:02 AMjagranjosh.com
नाकामयाब बच्चे
जिंदगी में अटके रहना और लगातार आगे बढ़ते रहना दोनों में अंतर है। यह छोटा या बड़ी होता सकता है। लेकिन लागातार प्रैक्टिस करना ही आपको अपने लक्ष्यों के करीब ले जाता है। नाकामयाब छात्र दूसरों को सलाह देना पसंद करते हैं बजाए खुद उस पर अमल करने के। ऐसे बच्चों से बचे और हो सके तो मेहनत करने को कहें।
सक्सेस
नाकामयाब छात्र अपने विकास को रोक लेते हैं। वह हमेशा गलत पैटर्न को फॉलो करते हैं। वह हमेशा इंटेलीजेंट बच्चे के उल्टा काम करते हैं। जिससे उनके मार्क्स पर भी गलत असर पड़ने लगता है।
कम मार्क्स
एवरेज स्टूडेंट जहां एग्जाम टाइम में पढ़ाई स्टार्ट करते हैं, तो वहीं इंटेलीजेंट स्टूडेंट अपनी प्रेप्रेशन खत्म कर चुके होते हैं। निगेटिव रहने वाले स्टूडेंट हमेशा उनसे जलने लगते हैं।
बुराई करना
टॉपर की संगति में हर कोई जाना पसंद करता है। लेकिन नाकामयाब छात्रों को इनसे दुश्मनी लेने में मजा आने लगता है। वह हमेशा उनकी पीठ पीछे बुराई करने लगते हैं।
समय
होशियार छात्र जहां पढ़ाई की वैल्यू बहुत बेहतर ढंग से समझता है, तो वहीं नाकामयाब छात्र समय को और अपनी किस्मत को कोसने में यकीन करने लगते हैं। वह हमेशा कठिन काम करने से डरने लगते हैं।
सोशल मीडिया
होशियार छात्र सोशल मीडिया का इस्तेमाल पढ़ाई करने के लिए करते हैं। वह हर जगह अपने मतलब और दिलचस्पी से भरी चीजों और रिसर्च को करना पसंद करते हैं। जबकि नाकामयाब छात्र सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए करता है।
इंट्रस्ट न लेना
नाकामयाब छात्र किसी भी चीज में इंट्रस्ट लेना बिल्कुल ही बंद कर देते हैं। वह हमेशा निगेटिविटी के साथ बातचीत करने लगते हैं। लेकिन होशियार छात्र से उन्हें यह गुण लेना चाहिए की हर चीज में इंट्रस्ट दिखाना सफलता की निशानी होती है।
गलती से सीखना
नाकामयाब छात्र अपनी गलतियों से कभी नहीं सीखते। कोई उनकी गलतियां गिनाता है तो वह गुस्से में आ जाते हैं। जबकि एक होशियार छात्र हमेशा अपनी गलती को एक्सेप्ट करना और उनसे सबक लेना बखूबी जानते हैं।
अतीत में रहना
हमेशा अपने बुरे वक्त को कोसना जरा भी मेहनत न करना नाकामयाब लोगों की फितरत में होता है। तो वहीं एक होशियार छात्र आगे बढ़ने के लिए सिर्फ सफलताओं के बारे में सोचता है। उनके लिए कड़ी मेहनत करना पसंद करता है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Microsoft Windows Lead Pavan Davuluri Educational Qualifications