चीजें रखकर जाते हैं भूल? आपकी ये आदतें हैं जिम्मेदार


By Mahima Sharan13, Sep 2024 03:31 PMjagranjosh.com

चीजें रखकर जाते हैं भूल

हमारे पूरे शरीर का सबसे अहम हिस्सा हमारा दिमाग ही है। हमारा दिमाग हमें सभी कामों को करने और उसे ऑर्गेनाइज करने का संकेत देता है। दिमाग से ही हमें सोचने-समझने की शक्ति मिलती हैं।

हमारी गलत आदतें

कई बार ऐसा होता है कि हम चीजों को कहीं रखकर भूल जाते हैं और फिर हम लंबे समय तक उसे ढूंढ नहीं पाते है। ऐसा हमारी कुछ आदतों के कारण होता है, जो हमें एक कमजोर दिमाग वाला इंसान बनाती हैं।

नींद की कमी

नींद की कमी हमारे ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे हमारे सोचने-समझने की शक्ति पर असर पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं वक्त के साथ हम अपनी याददाश्त को भी भूलने लगते हैं।

अनहेल्दी डाइट

बाहर के अनहेल्दी फूड्स हमारे दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। यह सीधा हमारे ब्रेन को नुकसान पहुंचाती है। अच्छे दिमाग के लिए हेल्दी डाइट का होना बेहद ही जरूरी है।

फिजिकल एक्टिविटी

याददाश्त और सोचने की क्षमता में सुधार करने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज करना बेहद ही जरूरी है। दैनिक व्यायाम आपके दिमाग को चुस्त रखता है।

तनाव

तनाव हमारे दिमाग के सेल्स को नुकसान पहुंचाता है। इससे मेमोरी लॉस सभी गंभीर समस्या होने के आसार होते हैं।

इन चीजों को सुधार कर आप अपनी भूलने की आदत से निजात पा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

7 Parenting Mistakes You Must Avoid As Per Narayana Murthy