बच्चे के ब्रेन को नुकसान पहुंचाती हैं ये 8 आदतें


By Mahima Sharan16, Aug 2024 06:37 PMjagranjosh.com

मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए खराब आदतें​

कुछ आदतें आपके बच्चे के मस्तिष्क के विकास को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप अपने बच्चों के दिमाग को बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आदतों के बारे में बताया गया है, जिससे हर बच्चे का दूर रहना जरूरी है।

नकारात्मक समाचारों का सेवन​

नकारात्मक बातों के अत्यधिक संपर्क में रहने से मस्तिष्क में तनाव बढ़ती हैं, जिससे चिंता, डिप्रेशन और बिगड़ा हुआ व्यवहार हो सकता है।

अंधेरे में बहुत अधिक रहना​

लंबे समय तक कम रोशनी के संपर्क में रहने से शरीर की प्राकृतिक सर्कैडियन बाधित हो सकती है, जिससे मूड और मेंटल वर्क प्रभावित हो सकता है।

सोशल आइसोलेशन​

सोशल इंट्रेक्शन की कमी और अलगाव मस्तिष्क के विकास पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है, जिससे बच्चे अकेलेपन और डिप्रेशन का शिकार होते हैं।

बहुत ज़्यादा स्क्रीन टाइम​

हद से ज्यादा स्क्रीन टाइम, खासकर स्मार्टफ़ोन, टैबलेट और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर, बच्चों में मस्तिष्क के विकास, ध्यान अवधि और स्किल्स पर नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

मुश्किल से भागना

गतिहीन व्यवहार और शारीरिक गतिविधि की कमी मस्तिष्क के कार्य को खराब कर सकती है। कुछ बच्चों की आदत होती है कि वे चुनौतियों से भागते है। चुनौती से भागने वाले बच्चे जीवन में कभी भी जीत नहीं पाते।

खराब नींद की आदतें

खराब नींद बच्चों के मानसिक विकास पर असर डालती है। तेज दिमाग के लिए बच्चों को रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने की जरूरत है।

ये आदतें बच्चों के मानसिक दिमाग पर गलत असर डालती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

होशियार लोगों की ये 7 बेहतरीन आदतें आज से फॉलों करें