आत्मविश्वास को कमजोर बनाती हैं ये 5 आदतें, आज ही करें सुधार


By Mahima Sharan13, Oct 2024 12:50 PMjagranjosh.com

खराब आत्मविश्वास वाली आदत

जीवन में कई बार ऐसा होता है जब हमारा आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। लगातार असफलता के कारण भी ऐसा होता है। यहां कुछ आदतों के बारे में बताया गया है, जो आपके आत्मविश्वास को कमजोर बनाती है-

सोशल मीडिया पर दूसरों से खुद की तुलना करना

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में लोग खुद की तुलना रील से करते हैं। लगातार दूसरे लोगों की पोस्ट देखना और उनकी उपलब्धियों की तुलना खुद से करना आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है।

नकारात्मक आत्म-चर्चा

खुद से यह सोचना कि मैं इतना स्मार्ट नहीं हूं या मैं यह नहीं कर सकता आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है।

प्रतिक्रिया से बचना

अगर आप रचनात्मक आलोचना से बचते हैं क्योंकि आप इसे व्यक्तिगत रूप से लेते हैं, तो यह आपको बेहतर बनाने से रोक सकता है। प्रतिक्रिया हमेशा आपको आगे बढ़ने में मदद करती है और अगर आप इससे बचते हैं, तो आप कुछ भी नया नहीं सीख पाएंगे और आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है।

नए कौशल सीखने में देरी करना

आज का समय पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। ऐसे में अगर आप नई चीज़ें नहीं सीखते हैं और सामने वाला व्यक्ति आपसे ज्यादा जानता है, तो इससे भी आपको खुद पर कम भरोसा होगा। आज की डिजिटल दुनिया में अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए अपडेट रहना ज़रूरी है।

हर समय उदास चेहरा बनाए रखने की आदत

मुस्कुराना भी आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपकी उदास रहने री आदत है, तो आप खुद के साथ-साथ दूसरों का भी मूड खराब कर सकते हैं।

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इन आदतों पर सुधार करना जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

एक छात्र के लिए क्यों जरूरी होता है टाइम मैनेजमेंट? जानें