Gita Updesh: इंसान को कमजोर बना देती हैं ये आदतें


By Mahima Sharan30, Jan 2025 08:11 PMjagranjosh.com

कमजोर लोगों की आदतें

गीता के श्लोकों में जीवन के बड़े से बड़े ज्ञान छिपे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी आदतें इंसान को कमजोर बनाती हैं।

ज्यादा प्यार करने वाले इंसान

गीता के अनुसार ज्यादा प्रेम करने वाला इंसान समय के साथ कमजोर होने लगता है। ज्यादा लाड़-प्यार मिलने से बच्चे हो या बड़े बिगड़ जाते हैं और उनकी आदत खराब होने लगती है।

अहंकारी व्यक्ति

जब किसी व्यक्ति के अंदर अहंकार या घमंड भर जाता है, तब वह किसी का भी सम्मान नहीं करता है। ऐसा इंसान कभी भी कामयाब नहीं बन पाता है।

आसक्ति में फंसे रहने वाला

गीता के अनुसार आसक्ति में फंसा व्यक्ति समय के साथ मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर बनता जाता है। ये लोग आसानी से अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।

गुस्सैल इंसान

ज्यादा गुस्सा करने वाला इंसान किसी भी काम के लायक नहीं रहता। उनका गुस्सा उन्हें आगे बढ़ने से रोकता है।

आराम पसंद करने वाले इंसान

गीता में श्री कृष्ण ने कहा है आलसी व्यक्ति जीवन के हर पड़ाव में केवल हारता ही है। जब आप किसी तरह की मेहनत नहीं करते तो आपका शरीर समय के साथ कमजोर हो जाता है।

समय रहते इन आदतों को सुधारना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

2,11,20,29....साइकोलॉजी के अनुसार जन्म की तारीख आपके बारे में क्या बताती है?