साइकोलॉजी के अनुसार, ये आदतें बताती हैं एक्सट्रोवर्ट हैं आप
By Priyanka Pal09, Sep 2024 10:28 AMjagranjosh.com
साइकोलॉजी
आज इस वेब स्टोरी में जानिए साइकोलॉजी के अनुसार, एक्सट्रोवर्ट लोगों में कौन सी आदतें मौजूद होती हैं। इसी के साथ किन संकेतों से एक्सट्रोवर्ट लोगों के बारे में पता चलता है।
सोशल
एक्सट्रोवर्ट लोगों को दूसरों के साथ रहना अच्छा लगता है, जिसके बाद उन्हें हमेशा रिचार्ज रहने के लिए अकेले की जरूरत होती है। वह ज्यादा लोगों को देखकर घबराहट महसूस करते हैं।
घबराहट
भले ही उन्हें सामाजिक कार्यक्रम पसंद हों, लेकिन ज्यादा लोगों को देखकर यह चिंता में रहते हैं। कभी - कभी यह लोग बाहरी संपर्क से बचने की कोशिश करते हैं।
बातचीत
इन लोगों को ज्यादा देर तक बातें करना पसंद नहीं होता, लंबी बातें इन्हें उबाऊ लगती हैं। यह लोग गहरी बातों में दिलचस्पी रखते हैं।
पार्टी
एक्सट्रोवर्ट लोग पार्टी में दूसरों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, साथ ही पार्टी में रोनक भी बढ़ा सकते हैं। लेकिन फिर लंबे समय के लिए उन्हें अकेले रहने की जरूरत होती है।
अकेलापन
अकेलापन इन लोगों की कमजोरी नहीं बल्कि ताकत होती है, यह कभी दूसरों के भरोसे रहकर अपना समय नहीं निकालते। अपनी खुशियों की चाबी अपने हाथों में ही रखना इन्हें पसंद होता है।
दोस्ती
अगर आप ऐसा समझते हैं कि यह लोग एक्सट्रोवर्ट से ही दोस्ती करना पसंद करते हैं तो ऐसा नहीं है। इनके दोस्त खुद बन जाते हैं फिर यह उनके साथ घुलना पसंद कर लेते हैं।
रिस्पांस
किसी भी सवाल और किसी के मैसेज का रिप्लाई करने में वह तब तक देरी करते हैं जब तक उन्हें सही महसूस ना हो। इसी के साथ जब तक वह सही चीज की तलाश नहीं कर लेते।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।