एग्जाम में फेल ना कर दें ये 7 बुरी आदतें, तुरंत बदलें


By Priyanka Pal16, Dec 2024 12:00 PMjagranjosh.com

आज इस वेब स्टोरी में जानिए ऐसे 7 कारण, जो बनते हैं स्टूडेंट के एग्जाम में फेल होने की वजह।

टाइम मैनेजमेंट

जब आप समय की अहमियत नहीं समझेंगे, तब तक एग्जाम की तैयारी भी अच्छे से नहीं कर सकेंगे।

डिस्ट्रैक्शन

पढ़ाई करते वक्त बार- बार फोकस हटना भी फेल होने की वजह हो सकता है। जब ध्यान भटकता है, तो पढ़ना और याद करना मुश्किल हो जाता है।

नर्वस होना

तुरंत घबरा जाने, नर्वस हो जाने की वजह से भी बच्चे फेल हो सकते हैं। घबराने से चिंता बढ़ती है और एग्जाम देना मुश्किल हो जाता है।

लापरवाही

अक्सर बच्चे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते, जिससे उनकी तबीयत खराब रहने लगती है। इसका उनकी परफॉर्मेंस पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

सलाह न लेना

सिलेबस में कोई डाउट होने पर शिक्षकों या सीनियर्स से सलाह न लेना भी गलत आदत है। इसका एग्जाम पर खराब असर पड़ता है।

प्लानिंग न करना

एग्जाम से पहले कोई स्ट्रैटेजी न बनाने से बच्चों को कॉन्सेप्ट क्लियन करने में दिक्कत होती है और नंबर अच्छे नहीं आ पाते।

कोचिंग पर निर्भरता

सिर्फ ट्यूशन और कोचिंग पर निर्भरता भी एग्जाम में फेल होने की बड़ी वजह है। क्लास में भी और घर पर रिवीजन करें।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

गुरु नानक देव जी से लें जीवन के ये बड़े सबक