By Mahima Sharan05, Jun 2024 03:11 PMjagranjosh.com
मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे बच्चे
अगर आप बच्चे बच्चों की मानसिक शक्त को बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आदतों के बारे में बताया गया है। बच्चों में इन आदतों को विकसित करने से उनकी याददाश्त और समझने की शक्ति बढ़ती हैं।
लर्निंग को मजेदार बनाएं
बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनना है, तो पढ़ाई को मजेदार बनाए। नॉर्मल पढ़ाई से बच्चे बोर हो सकते हैं, इसलिए जब आप उन्हें मजेदार तरीके से कुछ पढ़ाएंगे, तो लंबे समय तक चीजों को याद रख सकते हैं।
व्यायाम करना
बच्चों को रोजाना 10 मिनट व्यायाम करने के लिए कहें। दैनिक आधार पर एक्सरसाइज करने से बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।
जोर-जोर से पढ़ें
जब बच्चो को किसी कोई टॉपिक याद करने में कठिनाई होती हैं, तो तब उन्हें जोर-जोर से उसे पढ़कर याद करने के लिए कहे। यह टिप्स भी बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
अच्छा श्रोता
दूसरों कि बातें ध्यानपूर्वक सुनना एक कला है। बिना किसी कि बात सुने अपनी बात रखने से गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए बच्चों को सिखाएं कैसे दूसरों की बातों को सुनना और समझना चाहिए।
पैटर्न का उपयोग करके सिखाएं
बच्चों को पैटर्न का उपयोग करके सिखाना उनकी याददाश्त को बेहतर बनाने का एक अच्छा तरीका है। पैटर्न को कोड करने का अभ्यास बच्चों में लंबे समय तक याद रखने में मदद करता है।
पढ़ाई करते समय छोटे-छोटे ब्रेक लें
लंबे समय तक पढ़ाई करते समय ध्यान केंद्रित करने के लिए मानसिक ब्रेक लेना जरूरी है। क्योंकि मस्तिष्क को जानकारी याद रखने के लिए कुछ समय चाहिए होता है।
चमकीले रंगों का उपयोग करें
बच्चों को पढ़ाते समय चमकीले रंगों का उपयोग करने से भी याददाश्त बेहतर होती है। चमकीले रंग ऐसी चीज़ है जो हमारे दिमाग में आसानी से आ जाती है और इसलिए आपको बच्चों को कुछ समझाने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
नींद जरूरी है
अगर आपका बच्चा पर्याप्त नींद लेता है, तो इससे उसकी याददाश्त बढ़ सकती है। नींद बच्चों की सोचने, समझने और याद रखने की शक्ति को बढ़ाती है।
इन टिप्स कि मदद से आप अपने बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
लाइफस्टाइल के ये बदलाव आपको बनाएंगे शांत और सकारात्मक