By Mahima Sharan09, Dec 2024 11:41 AMjagranjosh.com
दिमाग को तेजी से कैसे दौड़ाएं
आज के समय में अपने दिमाग को एक्टिव रख पाना एक चुनौती बन गया है, लेकिन खुद में कुछ बदलाव लाकर आप अपने दिमाग को तेजी से दौड़ा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जो आपके दिमाग को तेजी से दौड़ाने में मदद करेंगे-
व्यायाम
व्यायाम अपने दिमाग को सक्रिय बनाए रखने का सबसे बेस्ट तरीका है। अगर आप खुद को बुद्धिमान बनाना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 15 मिनट तक व्यायाम करने की आदत डालें।
नींद
हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें। नींद दिमाग को सही तरह से प्रोसेस करने में मदद करता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद ही जरूरी है। सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन से दूर रहें।
अच्छा खाएं
स्वस्थ आहार लें जिसमें फैट्स, फल और सब्जियां शामिल हों। हेल्दी दिमाग के लिए हेल्दी हेल्थ का होना बेहद ही जरूरी है। जब आप खुद स्वास्थ्य नहीं रहेंगे, तब आप किसी भी चीज में सही से ध्यान नहीं लगा पाएंगे।
नई चीजें सीखें
कोई नई स्किल सीखकर, कोई क्लास लेकर या किसी किताब में शामिल होकर अपने मस्तिष्क को सक्रिय रख सकते हैं।
कॉन्सेप्ट को विज़ुअलाइज करें
किसी चीज को लंबे समय तक याद रखने के लिए विजुअलाइजेशन पावर का इस्तेमाल करें। उन चीजों के बारे में गहराई से सोचे और उसे अपनी प्रैक्टिकल लाइफ से जोड़ने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपको किसी भी चीज को रटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सूचना को टुकड़ों में बांटें
नई जानकारी को टुकड़ों में बांटें ताकि उसे याद रखना आसान हो जाए। एक बार में ज्यादा चीजों को याद करने से दिमाग पर जोर पड़ता है, जिससे हमारा दिमाग बहुत जल्दी ही थक जाता है। इसलिए नई जानकारियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर याद करने की आदत डालें।
माइंड पैलेस का उपयोग करें
अपने दिमाग को सक्रिय बनाए रखने के लिए माइंड मैप का इस्तेमाल करें। माइंड मैप आपको आगे की चीजों को समझने में मदद करता है।
इन टिप्स की मदद से आप अपने दिमाग को रॉकेट की तरह दौड़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
जीवन में कभी नहीं होगी हार, गांठ बांध लें ये बातें