Uttarakhand : हल्द्वानी में बनेगा खेल का पहला विश्वविद्यालय
By Priyanka Pal24, Mar 2023 01:29 PMjagranjosh.com
सरकार करेगी खेल विश्वविद्यालय का निर्माण -
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाउं के हल्द्वानी शहर में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा -
लंबे समय से खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संघों द्वारा खेल विश्वविद्यालय की मांग की जा रही थी उन्होंने कहा - जल्द ही अंतरराष्ट्रीय
राष्ट्र खेलों का होगा आयोजन -
साल 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा मुख्यमंत्री नें कहा नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं।
युवाओं को होगा लाभ -
नया खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विश्विद्यालय 100 एकड़ जमीन में बनेगा -
बैठक की जानकारी देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह खेल विश्वविद्यालय तकरीबन 100 एकड़ जमीन में बनेगा।
खिलाड़ी करेंगे देश को रोशन-
ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
स्पोट्र्स कांपलेक्स -
मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोट्र्स कांपलेक्स को सम्मिलित करते हुए इसके लिए आसपास की जमीन चिह्नित की जाए।