By Priyanka Pal27, Feb 2024 03:54 PMjagranjosh.com
खुशहाल देश
साल 2024 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी कर दी गई है। यूनाइटेड स्टेट की ये रिपोर्ट को 6 महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है, जिसमें इनकम, लाइफ एक्सपेडेंसी, सोशल सपोर्ट, आजादी, संस्थानों में विश्वास और उदारता।
फिनलैंड
यहां के लोगों का जीवन बहुत ही खुशहाल है जिसका कारण यहां की वादियां, जंगल, झील और नॉर्दर्न लाइट्स जैसी नेचुरल ब्यूटी से घिरा होना है। इसी के साथ यह सबसे विकसित देशों में से एक है।
डेनमार्क
यहां के लोगों का जीवन बहुत ही खुशहाल है। दुनिया के सबसे खुश देशों में डेनमार्क नाम शामिल है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त हैं।
आइसलैंड
उत्तरी अटलांटिक महासागर के मध्य में, आर्कटिक सर्कल के ठीक नीचे स्थित है। नॉर्दर्न लाइट्स, ब्लू लैगून, ज्वालामुखी, ग्लेशियर और झरने अवश्य देखने योग्य स्थान हैं। आइसलैंड अपने इतिहास और वाइकिंग्स द्वारा बसाए जाने के लिए भी प्रसिद्ध है।
इजराइल
इजराइल इस प्रतिष्ठित सूची में चौथे स्थान पर है। साल 2022 के बाद से यह देश नौबें से चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
नीदरलैंड
नीदरलैंड दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। यह अपने प्राकृतिक परिदृश्य और ट्यूलिप क्षेत्रों के लिए फेमस है। यहां की हरियाली आपको खुशियाली ही देगी।
स्वीडन
यह देश अपने नवीन डिजाइन, सुरम्य परिदृश्य और समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। इस देश में गैर-धार्मिक आबादी की संख्या सबसे अधिक है। इस देश में आपको साफ-सुथरी सड़कें देखने को मिलेगी।
नॉर्वे
यहां के लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद सजग हैं और हेल्दी खाना पसंद करते हैं। यह एक खूबसूरत यूरोपीय देश है जो विशाल पर्वतों से घिरा हुआ है।
स्विट्जरलैंड
यह देश ऐल्प्स पहाड़ों से ढका हुआ है। इस देश में बहुत ही खूबसूरत पर्वत, गांव, सरोवर और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊंचे जीवनस्तरों में से एक है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
National Science Day: Top 5 Women Scientists Of India Who Made Us Proud