मेहनत करने की प्रेरणा देंगे ये 7 बेहतरीन कोट्स


By Priyanka Pal20, Jun 2024 07:31 PMjagranjosh.com

मोटिवेशनल कोट्स

कई बार आप मेहनत करने के बाद हार जाते हैं। जिससे मन निराश और दिमाग फिर से काम करने के लिए तैयार नहीं होता। यहां पढ़िए कुछ विद्वानों के मोटिवेशनल विचार जो आपको कभी रूकने और झुकने नहीं देंगे।

स्वामी विवेकानंद

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं।

महात्मा गांधी

सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। असली सपने वही होते हैं जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं और मेहनत करने का हौसला देते हैं।

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलो। अगर आप जीवन में ऊँचाईयों को छूना चाहते हैं, तो उसके लिए कठिन परिश्रम करना अनिवार्य है।

बिल गेट्स

सफलता एक शिक्षक है। यह स्मार्ट लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि वे हार नहीं सकते।

थॉमस एडीसन

असफलता हमें सिखाती है कि कौन से तरीके गलत हैं और हमें सही तरीके की ओर अग्रसर करती है।

नेल्सन मंडेला

हमेशा असंभव सा ही लगता है, जब तक कि वह पूरा न हो जाए। कई बार हमें अपने लक्ष्य मुश्किल और असंभव लग सकते हैं, लेकिन मेहनत से सबकुछ संभव हो जाता है।

एलबर्ट आइंस्टीन

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत और लगन की जरूरत होती है। शॉर्टकट से काम नहीं चलता।

ऐसी ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

8 Best Quotes By BTS On Humanity And Hope