Haryana TGT भर्ती 2023: 7471 पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई
By Prakhar Pandey23, Feb 2023 12:13 PMjagranjosh.com
टीजीटी
HSSC ने टीजीटी के लिए 7400 से ज्यादा पदों के पर भर्तीया निकाली हैं। जानिए कैसे करना हैं अप्लाई?
HSSC
एचएसएससी यानी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने टीजीटी यानी ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर के लिए करीब 18 पदों पर 7471 रिक्तियां निकाली हैं।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
टीजीटी के लिए 23 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 20 मार्च हैं।
कैसे करे अप्लाई?
कैंडिडेट्स hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एलिजिबिलिटी
उम्मीदवार के पास HTET(हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) या STET(स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) का उस विषय में सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसके लिए वो अप्लाई कर रहें हों।
उम्र सीमा
आवेदक की उम्र 18 से लेकर 42 साल के बीच होनी चाहिए।
वेतन
4,600 रुपये के पे ग्रेड, इस नौकरी के लिए 9800 से 34 हजार 800 रुपए वेतन होगा।
चयन प्रक्रिया
परीक्षा में 95% लिखित सवाल होंगे जबकि 5% फीसदी सामाजिक-आर्थिक मानदंड और अनुभव पर चयन होगा। एग्जाम में बैठने वाले छात्रों के लिए सभी सवालों को हल करना अनिवार्य होगा।
गाइडलाइन
ऑफलाइन मोड में हो रही इस परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होगा। ओएमआर बेस्ड इस एग्जाम में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विकल्प
क्वेश्चन पेपर में हर सवाल 0.95 अंको का होगा और इसमें 5 विकल्प होंगे। अगर उम्मीदवार पांच में से एक भी विकल्प नहीं भरता तो 0.95 अंक काट लिए जाएंगे।
TNTET Answer Key 2023 : Know How to Download Paper and Raise Objection