भगवान श्रीकृष्ण के विचारों से अपना हर दिन बनाए खास


By Priyanka Pal16, Aug 2024 05:00 AMjagranjosh.com

भगवान श्रीकृष्ण के विचार

श्रीकृष्ण के ये उपदेश सदैव प्रासंगिक हैं और हमें जीवन की कठिनाइयों से निपटने में मार्गदर्शन करते हैं।

धैर्य और साहस

जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन श्रीकृष्ण ने सिखाया है कि हमें धैर्य और साहस के साथ उनका सामना करना चाहिए। धैर्य और साहस से ही हम जीवन की चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

कर्म करो, फल की चिंता मत करो

हमें अपना काम पूरी निष्ठा और समर्पण से करना चाहिए और परिणाम के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।

समानता

हमें सभी जीवों को समान दृष्टि से देखना चाहिए। चाहे वह मित्र हो या शत्रु, ज्ञानी हो या मूर्ख, हमें सबके साथ समान व्यवहार करना चाहिए।

जीवन में संतुलन

हमें अपने जीवन में किसी भी चीज की अधिकता नहीं करनी चाहिए। चाहे वह काम हो, भोजन हो, नींद हो, या आनंद हो, सब कुछ संतुलित मात्रा में होना चाहिए।

सत्य का पालन

चाहे कितनी भी कठिनाई क्यों न हो, हमें सदैव सत्य का पालन करना चाहिए। सत्य की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती।

स्वार्थ से दूर रहना

स्वार्थी व्यक्ति न तो स्वयं खुश रह सकता है और न ही दूसरों को खुशी दे सकता है। हमें परोपकार और दूसरों की भलाई के लिए काम करना चाहिए।

वर्तमान जियो

जो बीत चुका है, उसे छोड़ दो और जो आने वाला है, उसकी चिंता मत करो। वर्तमान में जियो और उसे पूरी तरह से जीओ।

ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Independence Day 2024: Top Wishes To Celebrate It