By Mahima Sharan27, Aug 2024 12:05 PMjagranjosh.com
हाई आईक्यू छात्रों के आदतें
हाई आईक्यू बच्चों को क्रिएटिव होने में मदद करती है। हर छात्र के अंदर कुछ खास आदतें छिपे होती हैं, जो इनके आईक्यू को दर्शाती है। आइए हाई आईक्यू छात्रों के 10 खास आदतों के बारे में जानते हैं।
जल्द सीखना
हाई आईक्यू छात्रों की खास आदतों में से एक है चीजों को जल्दी से कैच करना जानते हैं। नई चीजें सीखने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। वे हर कॉन्सेप्ट को रटने की वजह समझने की कोशिश करते हैं।
जिज्ञासा
तेज आईक्यू के छात्र सीखने के इच्छुक होते हैं। वे नई-नई जानकारियों को जानते हैं, इसलिए वे हमेशा वैसे लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं, जिनसे उन्हें कुछ सीखने को मिलें।
प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स
वे चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और उसे अपनी अंदाज में सॉल्व करते हैं। वे परेशानियों के देखकर कभी भी नहीं घरबाते, बल्कि उसका सामना करते हैं और समाधान निकालते हैं।
पैटर्न को समझना
हाई आईक्यू वाले छात्र उन पैटर्नों और कनेक्शनों को आसानी से पहचान लेते हैं, जिन्हें अन्य लोग नहीं पहचान पाते।
डीप थिंकिंग
हाई आईक्यू वाले छात्र अक्सर चीजों को गहराई से सोचने और समझने में एक्सपर्ट होते हैं। वे मुश्किल से मुश्किल समस्याओं में घबराने की बजाए, उसका समाधान निकालते हैं।
तेज मेमोरी पावर
ज्यादातर बच्चों में समस्या होती हैं, कि वे याद किए हुए चीजों को बहुत जल्दी भूल जाते हैं। लेकिन एक तेज दिमाग वाला बच्चा किसी भी कॉन्सेप्ट को आसानी से नहीं भूलता। उनकी चीजों को याद रखने की क्षमता अन्य छात्रों से बहुत मजबूत होती है।
शब्दों का चयन
तेज बुद्धि वाले छात्रों के पास अक्सर शब्दों का ज्ञान होता है। यही कारण है कि वे बिल्कुल सही शब्दों का चयन करते हैं और अपनी बात को स्पष्ट रूप से दूसरों के सामने रखते हैं।
हास्य
हाई आईक्यू वाले छात्रों में अक्सर हास्य की अच्छी समझ होती है। यही कारण है कि वे हमेशा हंसने और दूसरों को हंसाने में विश्वास रखते हैं।
कही भी हो जाते हैं एडजस्ट
तेज बुद्धि वाले छात्र अक्सर नई परिस्थितियों के साथ जल्दी और आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं।
अगर आप में भी ये आदतें हैं, तो आप एक हाई आईक्यू वाले छात्र हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ