खराब अंग्रेजी के बावजूद इन फील्ड्स में बना सकते हैं शानदार करियर
By Mahima Sharan19, Jul 2024 01:43 PMjagranjosh.com
टॉप करियर ऑप्शन
यहां 5 हाई पेड करियर ऑप्शन के बारे में बताया गया है, जहां नौकरी पाने के लिए आपको इंग्लिश बोलने या सीखने की जरूरत नहीं है।
एथलीट
प्रोफेशनल एथलीट में करियर बना कर आप अच्छी सैलरी कमा सकते हैं। इस करियर में सफलता पाने के लिए आपकी फिजिकल फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण देखी जाती है।
सिविल इंजीनियर
बिल्डिंग को डिजाइन करना, मैनेजिंग प्रोजेक्ट को मैनेज करना और स्ट्रक्चर सुनिश्चित करना है। इस कोर्स के लिए आपको अंग्रेजी सीखने की जरूरत नहीं है।
शेफ
एक अच्छे शेफ का हुनर उनके हाथों में होता है, न की उनकी भाषा में। अगर आपके हाथों में खाना बनाने का हुनर है, तो आप इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं।
ग्राफिक डिजाइनर
क्रिएटिविटी, डिजाइन सॉफ्टवेयर और कम्युनिकेशन स्किल की समझ इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं। ग्राफिक डिजाइनर का करियर क्रिएटिव सोच वालों के लिए बेस्ट हैं, इसके लिए आपको इंग्लिश सीखने की जरूरत नहीं है।
संगीतकार और गायक
क्या आपको गाना गाना पसंद है? अगर आपके सुर में दम हैं, तो आप सिंगिंग में अच्छा करियर बना सकते हैं।
इन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको इंग्लिश सीखने की जरूरत नहीं है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ