कंप्यूटर साइंस नहीं, इस इंजीनियरिंग कोर्स में मिलेगा लाखों का पैकेज


By Mahima Sharan07, Oct 2024 06:21 PMjagranjosh.com

कंप्यूटर साइंस से बेहतर

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को लंबे समय से सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय इंजीनियरिंग कोर्स में से एक माना जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में कुछ अन्य इंजीनियरिंग कोर्स भी प्लेसमेंट और करियर ऑप्शन दे रहे हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

इनमें से एक बेस्ट कोर्स डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जो तेज़ी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है और प्लेसमेंट के मामले में कंप्यूटर साइंस से भी बेहतर साबित हो रहा है।

उभरता क्षेत्र

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्षेत्र आज के समय में सबसे अधिक मांग वाला क्षेत्र बन गया है। कंपनियां बड़ी मात्रा में डेटा उत्पन्न कर रही हैं और उन्हें इस डेटा को समझने, एनालाइज करने में बदलने के लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता है।

अन्य क्षेत्र

इसके अलावा, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और बिग डेटा जैसी नई तकनीकों इस कोर्स को और भी महत्वपूर्ण बना रहा है। दुनिया भर की बड़ी कंपनियां डेटा साइंस और AI एक्सपर्ट को नियुक्त कर रही हैं और वे आकर्षक वेतन पैकेज भी दे रही हैं।

प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन

डेटा साइंस और AI में प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से भी ज़्यादा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह क्षेत्र अब हर इंडस्ट्री में प्रवेश कर रहा है, चाहे वह हेल्थकेयर हो, फाइनेंस हो, मैन्युफैक्चरिंग हो या एंटरटेनमेंट।

आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर संवार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

How Many Internships Are Enough In India For A Successful Career?