सिर्फ इस एक सर्टिफिकेट कोर्स से मिल सकती हैं मोटी सैलरी वाली ये 4 नौकरियां
By Mahima Sharan20, Jan 2025 11:41 AMjagranjosh.com
शॉर्ट टर्म कोर्स
ज़्यादातर अच्छी सैलरी वाली नौकरियां अक्सर बैचलर और मास्टर डिग्री से जुड़ी होती हैं। लेकिन क्या होगा अगर आपके पास पूरा कोर्स करने के लिए समय और संसाधन नहीं हैं और आपको तुरंत नौकरी चाहिए? खैर, यह बिना डिग्री के भी संभव है।
इन कोर्स से मिलेगी मोटी सैलरी
बता दें कि कई सारे ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स है जो 3 से 6 महीने के होते हैं। जिनमें आपका कीमती समय और पैसा नहीं लगता है, जिससे आपको सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी पाने का मौका मिलता है।
डेटा एनालिटिक्स
डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेशन हासिल करना डेटा साइंटिस्ट, बिजनेस इंटेलिजेंस प्रोफेशनल, प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में आकर्षक करियर देता है। इस कोर्स की साथ आप शुरुआत में 7 लाख से ज्यादा तक की नौकरी पा सकते हैं।
पेनेट्रेशन टेस्टिंग
जैसे-जैसे साइबर खतरे बढ़ रहे हैं, कंपनी सिस्टम की सुरक्षा के लिए प्रमाणित पेनेट्रेशन टेस्टिंग प्रोफेसर की बहुत ज्यादा मांग है। इसे करने के बाद आपको आकर्षक करियर के अवसर मिल सकते हैं।
कंप्यूटर नेटवर्क
कंप्यूटर नेटवर्क में सर्टिफिकेट हासिल करने से आपके करियर की संभावनाओं में काफी वृद्धि हो सकती है और अलग-अलग नौकरी के अवसरों के द्वार खुल सकते हैं।
CISM - प्रमाणित सूचना सुरक्षा प्रबंधक
ISACA द्वारा प्रदान किया जाने वाला CISM सर्टिफिकेट, बिजनेस ऑब्जेक्टिव के साथ डेटा सेफ्टी जैसे कोर्सों के लिए कई दरवाजे खोलता है।
ये नौकरियां आपके लिए करियर के कई दरवाजे खोल सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ